अगरबत्ती बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें

How to start Agarbatti Manufacturing and trading business with small Investment

1. What is incense sticks /अगरबत्ती क्या हैं?

अगरबत्ती एक बत्ती (स्टिक) है जिसे जलाने पर सुगंधित धुँआ निकलता है।

अगरबत्ती का उपयोग लगभग प्रत्येक भारतीय घर, दुकान तथा पूजा-अर्चना के स्थान पर अनिवार्य रूप से किया जाता है। सुबह की दिनचर्या प्रारंभ करने से पहले प्रत्येक घर में अगरबत्ती जलाई जाती है, जो स्वतः ही इस उत्पाद की व्यापक खपत को दर्शाता है। अगरबत्तियां विभिन्न सुगंधों जैसे चंदन, केवड़ा, गुलाब आदि में बनाई जाती हैं। अधिकांशतः उपभोक्ताओं को इनकी किसी विशेष सुगंध के प्रति आकर्षण बन जाता है तथा वे प्रायः उसी सुगंध वाली अगरबत्ती को ही खरीदते हैं।

2. अगरबत्ती बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें

हैलो दोस्तों Agarabattiwala.com में आपका स्वागत हैं आज हम आप को अगरबत्ती मेकिंग बिजनेस के बारे में बताने जा रहे है यह एक ऐसा बिजनेस हैं जो बहुत ही ज्यादा लाभदायक हैं हमारा देश एक धार्मिक देश माना जाता हैं दुनियां में जितने भी प्रमुख धर्म पाए जाते है, लगभग वो सभी भारत मे भी मौजूद है हर धर्म के अपने अलग त्यौहार, और एक अलग ही पूजा पद्धति होती है जिसके द्वारा वो अपने इष्ट की पूजा करते हैं

हमारा भारत तो अगरबत्ती बिजनेस का सब से बड़ा बाजार हैं जो दुनिया भर के सभी देशों की मांगें हमेशा पूरी करता हैं अगरबत्ती का बिजनेस भारत मे तो पूरे साल चलता रहता हैं हर घर मे चाहे वह सम्पन्न हो या मध्य विर्गीय परिवार हो, घर मे अगरबत्ती रहती ही है यदि आप भी किसी अच्छे बिजनेस की तलाश में है तो आप अगरबत्ती बनाने केे बिजनेस के बारे में भी सोच सकते हैं तो चलिए विस्तार से जानते है कि अगरबत्ती बनाने का बिजनेस आखिर कैसे करते हैं? इस बिजनेस से कितना फायदा हो सकता है? आपके मन में यदि ये प्रश्न हैं कि अगरबत्ती बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें तो आप हमारे इस बिजनेस प्लान को जरूर पढ़े !

अगरबत्ती बिजनेस का स्कोप कितना हैं?

यदि आप इस बिजनेस के भविष्य को लेकर सोच रहे है, तो यहाँ पर यह जान ले कि अगरबत्ती बनाने का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है, जिसमे हम वह बनाते है जो लोगो की आस्थाओं और भावनाओं से जुड़ा है अगरबत्ती का सबसे ज्यादा उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में होता है इसके अलावा खुशबूदार अगरबत्ती को लोग घरों में सुगंध फैलाने के लिए भी प्रयोग करते हैं इसलिए इस बिजनेस का भविष्य को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नही है यह एक ऐसा बिजनेस है जिसका मार्केट भारत मे हमेशा रहने वाला है इसलिए यदि आप की नीतियां सही है, और मेहनत करेंगे तो निश्चित ही आप अगरबत्ती बनाने का बिजनेस में अच्छा मुकाम हासिल कर पाएंगे, साथ ही अच्छी कमाई का जरिया भी बनेगा

1) अगरबत्ती बिजनेस शुरु करने क लिए सही स्थान का चुनाव करें

अगरबत्ती बिजनेस अगर आप शुरु करने का सोच रहे हैं तो सब से पहले आप कोई ऐसा जगह ढूंढ ले जहां आप बिना परेशानी के बिजनेस शुरू कर सके इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले जगह की जरूरत होती हैं यदि आप इस बिजनेस को छोटे स्तर पर शुरू कर रहे हैं तो आप इसे अपने घर से भी शुरू कर सकते हैं बस आपको इतनी जगह चाहिए ताकि आप अगरबत्ती मशीन और अपने मैटीरियल को सुरक्षित रख सकें और अगर बड़ी तौर में करनी हैं तो आप को कम से कम 1500 square फिट की जगह क चुनाव करना होगाइसके लिए आपको कम से कम 3 कमरे चाहिए होंगे जहां आप एक कमरे में अगरबत्ती मशीन सेट कर सके दूसरे कमरे में अगरबत्ती मटेरियल रख सके और तीसरे कमरे में आप अगरबत्ती पाउडर मिक्सटेर मशीन रख सके अगर आप जगह का सही चुनाव करेंगे तो आप इस बिजनेस से ज्यादा से ज्यादा लाभ कमा सकते हैं

2) अगरबत्ती बनाने की मशीन का चुनाव करे ( Agarbatti manufacturing machine)

इसके बाद जो मुख्य संसाधन हैं यानी कि अगरबत्ती बनाने की मशीन उसकी जरूरत पड़ेगा आपको अगरबत्ती मेकिंग मशीन खरीदनी होगी ये मशीन आपको Trade india,Shopeclue, Indiamart और भी कई जगह मिल जाएगी

a) मैनुअल अगरबत्ती मशीन (पेडल टाइप) मैनुअल अगरबत्ती मशीन बहुत ही आसान औपरेटिंग (Operating Machine) मशीन हैं जिसकी ज्यादा Maintenance नहीं करनी पड़ती हैं किसी भी व्यक्ति द्वारा बिना किसी प्रशिक्षण के इस मशीन को चलाया जा सकता हैं यह मशीन से अगरबत्ती बनाना बहुत ही आसान हैं सिर्फ मशीन पर बैठ कर अपने पैर से पैडल मरना होता हैं इसमें बिजली की जरूरत भी नहीं होती ताकि आप अच्छे उत्पादन कर सके यह मशीन 8 hours  में 15 से 20 किलो तक अगरबत्ती बना सकती हैं और यह मशीन सस्ती और टिकाऊ भी होती हैं यह मशीन का रेट 13000 से 15000 तक होता हैं यह मशीन का weight 100 kg होता हैं

b)Semi Automatic अगरबत्ती मशीन Semi Automatic अगरबत्ती मशीन की स्पीड मैन्युअल मशीन से जादी होती हैं यह 1 hour घंटे में 8 से 10 kg अगरबत्ती बना सकता हैं एक मिनट में 200 से ज्यादा अगरबत्ती बना कर निकाल देता हैं यह मशीन बिजली से चलती हैं यह मशीन को चलाना बहुत आसान होता हैं यह मशीन से आप 8 घंटे में 80 से 100 kg अगरबत्ती बना सकते हैं यह मशीन आपको 85 हज़ार तक इंडिया मार्ट में मिल जाएगी यह मशीन का वेट 120kg होता है

c) 6G High Speed Water Cooling System – यह  हाई स्पीड अगरबत्ती मेकिंग मशीन हैं यह मशीन का स्पीड बाकी सब अगरबत्ती मेकिंग मशीन से ज्यादा होता हैं यह मशीन में कूलिंग सिस्टम होता हैं जो मशीन को ठंडा रखता हैं यह मशीन 1 मिनट में 300 अगरबत्ती बनाकर निकल देता हैं 1 घंटे में 14 से 15 kg अगरबत्ती बना देता हैं 8 घंटे में यह मशीन 150 किलो अगरबत्ती आराम से बना देता हैं यह मशीन क कौस्ट 125 हज़ार से 130 तक होता हैं अगर आपको बड़ी तौर पर अगरबत्ती का बिजनेस करना हैं तो आप के लिए यह मशीन बहुत ही ज्यादा लाभदायक हैं अगरबत्ती मेकिंग बिजनेस में जितना आप प्रोडक्शन करेंगे उतना ही आपका प्रॉफिट होगा

अगरबत्ती पाउडर मिक्सर मशीन

( Agarbatti powder mixture machine)

 यह मशीन में अगरबत्ती मसाला बनाने के लिए अगरबत्ती पाउडर मिक्स किया जाता हैं और इस से अगरबत्ती का मसाला बन के तैयार होता हैं इस मशीन में 4 तरह का अगरबत्ती का पाउडर डाला जाता हैं जैसे की अगर आप को 5 kg अगरबत्ती मसाला बनाना हैं सब से पहले आपको 3 kg Charcoal powder, 1kg Wood powder. 1kg Jigat powder और 50 gram Chemical powder यह सब को इस अगरबत्ती मिक्सचर मशीन में डाल कर और पानी मिला कर मशीन को चालू कर देना होता हैं यह मशीन बहुत ही अच्छी तरह से सब पाउडर को मिक्स कर देती हैं और कुछ मिनट में अगरबत्ती का मसाला तैयार हो जाता हैं यह मशीन आपको बाजार में 28 से 30 हज़ार तक मिल जायेगा यह मशीन से आप एक बार में 15 से 20 kg तक अगरबत्ती का मसाला तैयार कर सकते हैं

अगरबत्ती सुखाने वाली मशीन

( Agarbatti dryer machine)

अगरबत्ती सुखाने वाली मशीन भी बहुत ज्यादा काम आती हैं जब अगरबत्ती मशीन से निकल कर तैयार हो जाती हैं तो अगरबत्ती को तुरंत सुखाना होता हैं अगर अगरबत्ती सही समय पर नहीं सुख पाई तो अगरबत्ती ख़राब होने का डर रहता हैं इस लिए लोग इस मशीन का इस्तेमाल करते हैं यह मशीन 8 घंटे में 120 से 140 kg अगरबत्ती सूखा सकती हैं और यह मशीन आपको बाजार में 25 से 30 हज़ार तक मिल जाएगी

अगरबत्ती को बनाने की सही प्रक्रिया

(अगरबत्ती कैसे बनती हैं)

अगरबत्ती बनाने की विधि बहुत ही आसान हैं इसे कोई भी बना सकता हैं इसके लिए आपको सब से पहले अगरबत्ती की सामग्री को लेकर एक मिश्रण तैयार करना होता हैं सबसे पहले आपको 2kg चारकोल पाउडर, 1kg वुड पाउडर, 1kg जिग्गत पाउडर और इसमें पानी डाल कर मिक्सचर मशीन में मिक्स कर के अगरबत्ती मसाला तैयार करना होता है ये मिश्रण आपके 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से पड़ जाता हैं इसके बाद हमें बम्बू स्टिक की जरूरत होती हैं ये काटी 100 रुपये  प्रतिकिलो के हिसाब से मिल जाती हैंइसके बाद आपको मशीन में बताए गए स्थान पर काटी को रखना होता हैं और उस पाउडर के मिश्रण को डालना होता हैं मशीन को औन(ON) करने के बाद आप देखें गे कि आपके सामने ओटोमेटिक ही अगरबत्ती बनकर तैयार होती जाएगी इसके बाद आप अगरबत्ती को ड्रायर मशीन यह धूप में सूखा ले जब अगरबत्ती अच्छी तरह से सुख जाये तो उससे 1Kg के बंडल में बांध ले इसके बाद अगरबत्ती को खुशबूदार बनाने के लिए आपको परफ्यूम के तेल(Aroma oil) में इसे डुबोकर निकालना होता हैं तो आप खुद देख सकते हैं कि अगरबत्ती बनाना कोई कठिन काम नहीं हैं

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started